शीशा वाली अलमारी रखनी चाहिए या नहीं ? जाने वास्तु के अनुसार क्या है सही… | Vastu Tips

Vastu Tips: Online Bulletin
Vastu Tips : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे शयनकक्ष में शीशा लगाने के बारे में। शयनकक्ष नि बेडरूम में आप वैसे तो कहीं भी शीशा लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार बेड के ठीक सामने शीशा या शीशा नहीं लगाना चाहिए। (Vastu Tips) दरअसल, अगर बेड के ठीक सामने शीशा लगा होगा तो सबसे पहले सुबह उठने पर आपको वही दिखेगा जो कि अशुभ है। कहते हैं सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों में भगवान का स्मरण करना चाहिए, इसलिए बेड के सामने शीशा न लगाएं। (Vastu Tips)
इसके अलावा ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में भी समस्याएं आने लगती है और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं, लेकिन अगर आपके बेडरूम में लगा वह शीशा फिक्स है और आप उसे हटा नहीं सकते तो उस पर रात को सोने से पहले ही कपड़ा ढक दें। एक बात और कि आप बेड के मने वाली जगह, यानि वह दिशा जो आपको उठते ही सबसे पहले दिखाती है, उसे छोड़कर आप बेडरूम की किसी भी दिशा में शीशा लगा सकते हैं। (Vastu Tips)
शीशा वाली अलमारी रखनी चाहिए या नहीं?
आजकल फैशन के दौर में ऐसी आलमारियां आ रही हैं जिनके दरवाजे पर बाहर की तरफ से शीशा लगा होता है, लेकिन वास्तु नियम के अनुसार यह बिल्कुल ठीक नहीं है। क्योंकि नियम के अनुसार अलमारी रखने की दिशा दक्षिण या पश्चिम है जबकि वास्तु के अनुसार शीशा लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा को अच्छा माना जाता है। अगर अलमारी के दरवाजे पर शीशा लगा होगा तो वह ठीक नहीं है। यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। आपकी आय में भी कमी आ सकती है। (Vastu Tips)
🔥 सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।