.

उड़ती फ्लाइट में महिला के साथ रेप, आरोपी हवाई यात्री गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (नेशनल बुलेटिन) l अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट से अजीब मामला सामने आया है। इस फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप किया गया है। इस आरोप का जैसे ही खुलासा हुआ, फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

 

दरअसल, इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब सभी यात्री सो रहे थे और यह सब फ्लाइट की बिजनेस क्लास में हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी और आरोप लगाने वाली महिला एक-दूसरे से परिचित नहीं थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मिलने के बाद बातचीत की थी। इसके बाद दोनों ने फ्लाइट में ही ड्रिंक भी की थी।

 

महिला का यह भी आरोप है कि ड्रिंक के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। महिला ने फ्लाइट स्टाफ को पहले इस बारे में सूचना दी इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने लंदन पुलिस को सूचित कर दिया। हीथ्रो एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी विमान में पहुंचे और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 7 घंटे का वक्त लगता है। इसी दौरान यह घटना हुई है। फ्लाइट के उतरते ही पीड़िता को रेप काउंसिलिंग सूट में ले जाया गया। अधिकारियों ने फ्लाइट की फॉरेंसिक जांच भी की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया और थोड़ी ही देर बाद जमानत भी दे दी गई।


Back to top button