.

4 साल के आलीशान का दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज, बने कौतुहल l ऑनलाइन बुलेटिन

रांची / गिरडीह l (झारखंड बुलेटिन) l आलीशान की उम्र अभी 4 साल है। वह ठीक से बोल भी नहीं पाता है। वह तुतला कर बोलता है। आलीशान देश के पीएम, गृह मंत्री, कोयला मंत्री, झारखंड के सीएम, राज्यपाल, राज्य के शिक्षा मंत्री, बंगाल के सीएम कौन है, के बारे में सही नाम बताता है।

 

इसके अलावा राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय पशु, देश में राज्यों की संख्या सहित अन्य की जानकारी इस बच्चे को है। आलीशान अभी स्कूल भी नहीं जाता है। जनरल नॉलेज की जानकारी उसे अपने मां और पिता से मिला है। आलीशान के पिता बताते हैं कि उसके अंदर किसी भी चीज को कैच करने की जबरदस्त क्षमता है। इसकी जानकारी जब हुई तब से उसे घर पर जनरल नॉलेज बताया जा रहा है।

 

आमतौर पर बच्चों का दिमागी और शारीरिक विकास उम्र के साथ होता है लेकिन कुछ ऐसे भी बच्चे होते हैं, जिनका दिमागी या शारीरिक विकास उम्र से पहले होने लगता है। ऐसे ही बच्चों में शामिल है आलीशान।

 

आलीशान बगोदर प्रखंड के हेसला का रहने वाला है। वह कोई भी बात को बहुत जल्दी कैच कर लेता है और अपने मेमोरी में डाल लेता है। ऐसा भी नहीं कि आज कोई बात को कैच किया तो कल या कुछ दिनों में भूल जाएगा, ऐसी भी बात इसमें नहीं है।

 

यूं कहे कि गूगल की तरह इसका दिमाग चलता है। देश और राज्य की कुछ हस्तियों के नाम सहित अन्य सवालों का जवाब वह आसानी से देता है। जबकि प्रायः यह देखा जाता है कि इतने उम्र के अधिकांश बच्चे नए चेहरे को देख अपना नाम तक बताने से कतराते हैं।


Back to top button