.

मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पचपेड़ी के सह सचिव, पताईडीह स्कूल संचालक व्यास नारायण घृतलहरे का निधन | Newsforum

व्यास नारायण घृतलहरे

बिलासपुर | मस्तूरी ब्लाक के ग्राम रैलहा से व्यास नारायण घृतलहरे अब हमारे बीच नहीं रहे। वे मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पचपेड़ी के सह सचिव एवं गुरु  घासीदास जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष व पताईडीह स्कूल के संचालक थे। विगत कुछ दिनों से वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिसका उपचार चल रहा था। उन्होंने आज  25 अप्रैल 2021 की सुबह 3 बजे के आस-पास अंतिम सांस ली। वे स्कूल संचालक, शिक्षक व क्षेत्र के जाने माने समाज सेवक के रूप में विद्यमान थे। महोदय आप पर विद्यालय के सैकड़ों बच्चों की एवं समाजसेवी संस्था के लोगों जिम्मेदारी थी।आपके इस तरह छोड़कर चले जाने से शिक्षा व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। आपके किए हुए सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य सदियों तक याद किए जाएंगे। मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पचपेड़ी एवं गुरु घासीदास जयंती आयोजन समिति परिवार की ओर से स्वर्गीय व्यास नारायण घृतलहरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उक्त जानकारी मस्तूरी के राम गोपाल भार्गव ने दी।


Back to top button