.

अघोरी तांत्रिक योगी बमबम नाथ ने उज्जैन में किया शराब से यज्ञ, 2 लाख की ब्रांडेड दारू का किया इस्तेमाल | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | (मध्य प्रदेश बुलेटिन) | प्रदेश के उज्जैन में श्मशान चक्रतीर्थ पर एक अघोरी तांत्रिक ने अनोखा यज्ञ किया। यह यज्ञ उज्जैन के श्मशान चक्रतीर्थ पर अघोरी तांत्रिक योगी बमबम नाथ ने किया। इस यज्ञ में शराब की आहुतियां डाली गईं। इस दौरान 1108 बोतल शराब का इस्तेमाल किया गया। बताया गया है कि इस शराब का कुल मूल्य करीब दो लाख रुपए था।

 

अघोरी तांत्रिक बमबम नाथ ने बताया कि उन्होंने यह यज्ञ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत में खुशी में किया है। साथ ही इसके पीछे विश्व शांति और जनकल्याण का भी मकसद है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह हिंदुओं की नसबंदी बंद करे। अगर हिन्दू नहीं रहेगा तो सनातन धर्म नहीं रहेगा। सरकार समझने को तैयार नहीं है।

 


Back to top button