.

एलियन्स… UFO से धरती पर आए थे घूमने ? पेंटागन की जांच रिपोर्ट में मिला जवाब | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

वाशिंगटन | [वर्ल्ड बुलेटिन] | alien_news: एलियन को लेकर हमारे बीच कई सालों से बहस होती आई है। कुछ लोगों का मानना है कि एलियन सच में होते हैं जबकि कई लोग इसे महज कल्पना बताते हैं। पेंटागन की ओर से अज्ञात चीजों को लेकर जांच शुरू की गई। ऐसी चीजें जो स्पेस में हों, आकाश में हों या फिर अंडरवाटर हों। इसे लेकर सैकड़ों नई रिपोर्ट्स मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 

Online bulletin dot in अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की ओर से भी UFOs और एलियंस को लेकर जांच की गई है। पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिएन्स के वजूद का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। सीनियर मिलिट्री लीडर्स ने बताया कि ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह पता चले कि एलियन्स पृथ्वी पर आए हों या फिर यहां से होकर गुजरे हों। 

 

हालांकि, अभी तक की जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इंटेलिजेंस एलियन लाइफ की जानकारी मिले। खुफिया और सुरक्षा मामलों के अंडर सेक्रेटरी रोनाल्ड मोल्ट्री ने कहा, ‘मैंने आज तक ऐसी कोई चीज नहीं देखी है जिससे उसके एलियन होने की पुष्टि होती हो। या फिर यह पता चले कि एलियन यहां से गुजरा या ऐसा कुछ भी।’

 

‘अलौकिक जीवन की संभावना से इनकार नहीं’

 

पेंटागन के तहत आने वाली ऑल-डोमेन अनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (AARO) के निदेशक सीन किर्कपैट्रिक ने अलौकिक जीवन की संभावना से इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि वह इस रिसर्च में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना रहे हैं। AARO की स्थापना जुलाई में हुई थी। यह आसमान में अज्ञात वस्तुओं को ट्रैक करने में सक्षम है। साथ ही पानी के नीचे और अंतरिक्ष में भी अज्ञात वस्तुओं पर पैनी नजर रखता है। एएआरओ को लेकर कहा जाता है कि सुरक्षा के लिहाज से इसका गठन किया गया है।

 

‘जांच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर फोकस’

 

जुलाई में AARO की स्थापना के बाद पहली बार किर्कपैट्रिक न्यूज कॉन्फ्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हम अपने विश्लेषण को बहुत गहन बना रहे हैं। हम सभी पहलुओं से होकर गुजरेंगे। एक भौतिक विज्ञानी होने के नाते मुझे वैज्ञानिक पद्धति का पालन करना है। जहां कहीं भी डेटा और साइंस की जरूरत होगी, उसका ध्यान रखा ही जाएगा।’

 

ये भी पढ़ें:

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button