.

ममता सरकार के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, भाजपा का ‘नाबन्ना चलो’ अभियान, पश्चिम बंगाल में बवाल, कोलकाता की सीमाएं सील | ऑनलाइन बुलेटिन

कोलकाता | [पश्चिम बंगाल बुलेटिन] | पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। राजधानी कोलकाता में नाबन्ना यानी राज्य सचिवालय अभियान में हिस्सा लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीज रानीगंज पर झड़प हुई। यही नजारा बाद में बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला।

 

मंगलवार को नाबन्ना अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में रानीगंज में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

 

खबर है कि पुलिस भाजपा के सदस्यों को नाबन्ना चलो मार्च में जाने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, ‘भाजपा की नाबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए ट्रेन के जरिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन्स के  रास्ते में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास हमारे 20 कार्यकर्ताओं को रोका गया। मैं यहां अन्य रास्तों से होता हुआ पहुंचा हूं।’

 

कोलकाता में भी पुलिस की सख्ती

 

खबर है कि पुलिस ने कोलकाता में भी मार्च रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया है। कोलकाता की सीमाओं की घेराबंदी की गई है। बैरिकेड्स के जरिए राजधानी जाने वाले रास्तों को रोका गया है। रैली को रोकने के लिए पुलिस ने नाबन्ना को 5 किमी के रेडियस को छावनी में बदल दिया है।

 

 

 

मदरसों का अब उत्तराखंड में भी होगा सर्वे, उत्तर प्रदेश सरकार की राह पर धामी सरकार | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button