.

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घोड़े को बेचने की पेशकश कर महिला को लगाया 12 लाख का चूना | newsforum

जयपुर | बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घोड़े को बेचने की पेशकश कर 3 जालसाजों ने राजस्थान की रहने वाली एक महिला को 12 लाख रुपए का चूना लगा दिया। जालसा

जों ने महिला से 11 लाख रुपए नकद और बाकी रकम चेक के माध्यम से ले ली, लेकिन कोई घोड़ा नहीं दिया। महिला ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

 

राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को उसकी याचिका का निपटारा कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने महिला को संबंधित पुलिस उपायुक्त के पास जाने को कहा। साथ ही पुलिस को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 

बता दें कि बॉलीवुड के मशहुर सुपर स्टार सलमान खान हॉर्स लवर के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। आरोप है कि निर्भय सिंह, राजप्रीत और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर संतोष भाटी को अपने फार्महाउस पर घोड़े के साथ अभिनेता सलमान खान की तस्वीर दिखाई और उसे बताया कि यह घोड़ा बिक्री के लिए उपलब्ध है। याचिकाकर्ता के वकील पीडी दवे ने अपनी शिकायत का उल्लेख किया।

 

संदिग्धों ने भाटी को आश्वस्त किया कि वे अभिनेता को जानते हैं और पहले भी वह अपने कुछ घोड़े बेच चुके हैं। भाटी भी घोड़ा खरीदने के लिए इच्छुक हो गए और उन्हें घोड़े की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई। भाटी ने पैसा दे दिया, लेकिन जब उन्हें उसकी डिलीवरी नहीं मिली, तो उन्होंने पिछले साल अगस्त में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कथित तौर पर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने जोधपुर में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की और पुलिस से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की गई।

 

सुनवाई के दौरान एडिशनल एडवोकेट जनरल फरजंद अली ने सिंगल-जज की बेंच के सामने दलील दी कि पुलिस पहले से ही निष्पक्ष जांच कर रही थी। जस्टिस पीएस भाटी ने संबंधित पुलिस उपायुक्त के पास जाने को कहा है।


Back to top button