.

जीजा ने कुएं में फेंका, 35 घंटे तक जहरीले सांप-बिच्छू के बीच यूं जिंदा रही साली, राजस्थान की घटना l ऑनलाइन बुलेटिन

अलवर l (राजस्थान बुलेटिन) l शहर के कोतवाली थाना इलाके की रहने वाली एक छात्रा 2 दिन पहले जीडी कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी। उस छात्रा को अलवर शहर के आकाशवाणी केंद्र के पास 1 कुएं से घायल अवस्था में बरामद किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की करीब 35 घंटे तक जिस कुएं में जिंदा मिली थी, उसमें बड़ी संख्या में सांप और बिच्छू जैसे जैसे जीव रहते हैं।

 

लड़की घर से कॉलेज जाने के बाद अचानक लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अलवर शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 2 मार्च से लापता लड़की को खोजने में पुलिस लगातार लगी हुई थी। उस बालिका को कोतवाली पुलिस की स्पेशल टीम ने कुएं से सही सलामत ढूंढ कर बाहर निकाला। लड़की घायल थी, इसलिए उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

जीजा के साथ जाती दिखी साली

 

पुलिस के द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद मालूम चला कि यह लड़की अपने जीजा के साथ जाती हुई दिखाई दी है। जीजा को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया उसने गला घोट कर कुएं में फेंका है। एनडीआरएफ और एफएसएल टीम की सहायता से मंगल विहार स्थित नगर विकास न्यास के खाली प्लॉट में बने कुएं से उस लड़की को जिंदा निकाला गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में लड़की के जीजा ने बताया कि उसने पहले उसका गला घोटा फिर उसे कुएं में धक्का दे दिया उसका इरादा इसकी हत्या करने का था।

 

150 फुट गहरा कुएं में फेंका

 

जीजा ने जिस कुएं में बालिका को फेंका वो कुआं करीब 150 फुट गहरा था। बालिका को करीब 11 बजे ही कुएं में फेंकने की बात सामने आ रही है। कुएं में सांप, बिच्छू और गोहरा सहित अन्य जहरीले कीड़े भी थे। जब एडीआरएफ की टीम कुएं में उतरीं तो हतप्रद रह गईं। बच्ची कुएं के कोने में बैठी थी। सिर से खून बह रहा था। करीब 36 घंटे बालिका भूखी प्यासी कुएं में रही। किसी भी जीव ने उसे हानि नहीं पहुंचाई। बालिका हल्का-हल्का बोल रही थी लेकिन हालात गंभीर थी।

 

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बालिका को तलाशा गया। रात के अंधेरे में टीम के सदस्य कुएं में उतरते हुए घबरा रहे थे लेकिन बालिका के मूमेंट को देखते हुए टीम के सदस्य रात को ही कुएं में उतरे और लड़की को निकाल लाए।


Back to top button