.

किशोरी से गैंगरेप के 3 आरोपियों के घर चला बुलडोजर, दोस्त के साथ मंदिर आई किशोरी से 6 ने किया था दुष्कर्म | ऑनलाइन बुलेटिन

रीवा | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | प्रदेश के रीवा में 16 साल की लड़की के साथ 6 युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने गैंगरेप के 3 आरोपियों के अवैध निर्माण ढहा दिए। शाम 5 बजे जिला प्रशासन लाव लश्कर के साथ आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंचा। नाप-जोख में अवैध निर्माण मिलने पर 3 आरोपियों के घर बुलडोजर लगाकर ढहा दिए। बचे 3 आरोपियों के घर भी टीम आज जा सकती है।

 

ज्ञात हो कि शुक्रवार को लड़की अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। यहां से दोनों मंदिर के बगल से लगे सुनसान, घने जंगल में जाकर फोटो क्लिक करने लगे, तभी पास के ही गांव के 6 लड़के आ गए। आरोपियों ने दोनों को घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उन्हें पीटा और मोबाइल व लड़की की पायल लूट लिया। सभी ने लड़की से बारी बारी से गैंगरेप किया। आरोपियों में 2 नाबालिग बताए गए हैं।

 

मऊगंज एसडीओपी ने बताया, घटना नई गढ़ी थाना इलाके की है। नाबालिग लड़की शुक्रवार दोपहर अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में घूमने चले गए। इसी बीच 2 नाबालिग सहित 6 आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। लड़की को कचरे के ढेर में ले जाकर गैंगरेप किया।

 

घटना के बाद से काफी डरी हुई है पीड़िता

 

पीड़िता घटना के बाद से काफी डरी हुई है। उसके दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पीड़िता इतने ज्यादा अवसाद में आ चुकी थी कि पुलिस को कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार सुबह से देर शाम तक महिला थाना प्रभारी मिथलेश यादव ने पीड़िता की काउंसिलिंग की, तब जाकर उसने बयान दिए।

 

पीड़िता के दोस्त ने बताया कि हम मंदिर से लगे जंगल में फोटो क्लिक कर रहे थे, तभी आरोपी आ गए। उन्होंने मुझे बंधक बना लिया। मैं उन लोगों से छोड़ देने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन वो नहीं माने। मेरे सामने ही मेरी दोस्त के साथ रेप किया। फिर दोनों को बुरी तरह पीटा। जाते-जाते धमकाया भी।

 

पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा

 

नई गढ़ी पुलिस ने 6 आरोपियों को चिहिन्त करने के बाद पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ऐसी भी जानकारी है कि सुबह पुलिस ने कुछ आरोपियों को उठाया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

 

नौकरी दिलाने के नाम 42 साल की महिला से कांग्रेस नेता ने किया रेप, FIR, कांग्रेस ने भी हटाया | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 


Back to top button