.

शराब के साथ जमीन पर रखे थे कारतूस, हाथ में तमंचा लहराती दिखी महिला का वीडियो वायरल, देखें l ऑनलाइन बुलेटिन

लखनऊ | (उत्तर प्रदेश बुलेटिन) | फेमस होने के चक्कर में कुछ लोग अपने वीडियो और फोटो खुद ही पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग चोरी-छिपे वीडियो बनाकर पोस्ट कर देते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो लोगों को परेशानी में भी डाल देते हैं। इसी तरह का वीडियो बरेली से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो पति और पत्नी का है।

 

वीडियो में दोनों ही पति-पत्नी अवैध असलहों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पति अवैध असलहों का शौकीन है तो पत्नी भी उससे कम नहीं है। वह भी अवैध तमंचा लहराती नजर आ रही हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

वीडियो बरेली जिले के फरीदपुर के गोटिया के रहने वाले शख्स के बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला किस तरह से तमंचा लहरा रही है। महिला के साथ जमीन पर एक अंग्रेजी और एक देशी शराब का क्वार्टर भी रखा दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं शराब के क्वार्टर के पास ही कारतूस भी रखे दिखाई दे रहे हैं।


Back to top button