.

बच्चों के सामने दलित महिला से दबंगों ने किया गैंगरेप, नामजद रिपोर्ट दर्ज, राजस्थान का मामला l ऑनलाइन बुलेटिन

जयपुर | (राजस्थान बुलेटिन) | राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी तभी लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद, लालू ठाकुर और धन सिंह ठाकुर ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।

 

इस दौरान महिला के बच्चे सामने रोते रहे, फिर भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। पीड़िता की नामजद शिकायत के बाद कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

 

पति को मारकर भगा दिया

 

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गया। इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे।

 

मामले की हो रही जांच

 

आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं। धौलपुर ग्रामीण के सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Back to top button