.

देखें Video, 14 लाख देकर डॉक्टर ने खरीदी 62 लाख की पुरानी करेंसी, गिरफ्तार dekhen vidaio, 14 laakh dekar doktar ne khareedee 62 laakh kee puraanee karensee, giraphtaar

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके के रमेश पार्क से दिल्ली पुलिस ने एक डॉक्टर को 500 और 1000 की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के पास से 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी मिली है। हैरानी की बात यह है कि शख्स ने 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी को 14 लाख रुपए की नई करेंसी देकर खरीदा है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़ा गया शख्स इसका क्या इस्तेमाल करता।

 

पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसने ये पुराने नोट कई जगह से इकट्ठे किए हैं और वह करीब 20 लाख रुपए में इन नोटों को बेच देता। दिल्ली के शकरपुर थाना की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की, लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर देर रात इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आईबी की टीम को बुलाया गया।

अब तमाम टीम इस शख्स से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह पुरानी करेंसी को किस तरीके से मार्केट में बेचता था और इसका खरीददार कौन है? फिलहाल दिल्ली पुलिस दोपहर में शख्स को कोर्ट में पेश करेगी।

 

 

 

Watch Video, Doctor bought old currency worth 62 lakhs by paying 14 lakhs, arrested

 

 

New Delhi | [National Bulletin] | Delhi Police has arrested a doctor with old currency of 500 and 1000 from Ramesh Park in Laxminagar area of ​​Delhi. According to the police, old currency worth Rs 62 lakh has been found from this person. Surprisingly, the person has bought the old currency of Rs 62 lakh by giving a new currency of Rs 14 lakh. Now the police is trying to find out what would have been used by the arrested person.

 

During the interrogation of the police, the person told that he had collected these old notes from many places and he would have sold these notes for about 20 lakh rupees. The police of Delhi’s Shakarpur police station took action in this case, but after finding the matter suspicious, the Special Cell of Delhi Police and IB team were called in this case late at night.

Now all the teams are trying to find out by interrogating this person, how did he sell the old currency in the market and who is its buyer? At present, Delhi Police will present the person in the court in the afternoon.

 

 

 

हिंदू-मुस्लिम विवाद में Google Map की एंट्री, 3 हिरासत में, जानें क्या है माजरा hindoo-muslim vivaad mein googlai map kee entree, 3 hiraasat mein, jaanen kya hai maajara

 

 

 

 

 


Back to top button