.

भारत में कमजोर हुआ लोकतंत्र, डेमोक्रेसी इंडेक्स में 2 रैंक नीचे फिसलकर 53वें स्थान पर पहुंचा | newsforum

नई दिल्ली | डेमोक्रेसी इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के अनुसार देश में लोकतंत्र और भी कमजोर हो गया है। भारत वर्ष 2020 में लोकतंत्र सूचकांक की ग्लोबल रैंकिंग में 2 स्थान फिसलकर अब 53वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

इसे जारी करने वाली, द इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट ने कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों से पीछे हटने और नागरिकों की स्वतंत्रता पर कार्रवाई को लेकर भारत पिछले साल की तुलना में 2 पायदान फिसला है। वैसे भारत को पिछले साल इस सूचकांक में 6.9 अंक मिले थे। जो अब घटकर 6.61 अंक रह गए हैं।

 

दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक देशों की सूची में नॉर्वे को शीर्ष स्थान मिला है। इसके बाद आइसलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और कनाडा का नंबर है। इस सूचकांक में 167 देशों में से 23 को पूर्ण लोकतंत्र, 52 को त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र, 35 को मिश्रित शासन और 57 को सत्तावादी शासन के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

 

भारत को अमेरिका, फ्रांस, बेल्जियम और ब्राजील के साथ त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र के तौर पर माना गया है। इस सूचकांक में पड़ोसी देश श्रीलंका 68वें, बांग्लादेश 76वें, भूटान 84वें और पाकिस्तान 105वें स्थान पर रहा।


Back to top button