.

40 दिनों की पैरोल पर खूब मजे ले रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, म्यूजिक वीडियो, दिवाली का जश्न; हनीप्रीत भी रहती है साथ | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | बलात्कार और हत्या का दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम 40 दिनों की राहत के दौरान सत्संग, म्यूजिक वीडियो और दिवाली के जश्न में व्यस्त है। इन सभी कार्यक्रमों में हनीप्रीत हमेशा उनके साथ या आसपास ही रहती है। खास बात है कि पैरोल को लेकर राजनीति भी गर्म है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर है। वहीं भारत में राजनेता नियमों की तुलना विदेश से कर रहे हैं।

 

हालांकि, जेल जाने से पहले भी वह लाइफस्टाइल के कारण खासी चर्चा में रहा करता था।

 

हनीप्रीत का बदला नाम

 

26 अक्टूबर को राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलने की ऐलान किया। इसके बाद अब हनीप्रीत ‘रुहानी दीदी’ या ‘रूह दी’ के नाम से जानी जाएंगी। खास बात है कि हनीप्रीत को भी पुलिस ने साल 2017 में गिरफ्तार किया था। उनपर पंचकूला और अन्य जगहों पर दंगा भड़काने के आरोप थे। साल 2019 में उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

दिवाली म्यूजिक वीडियो

 

दिवाली के मौके पर राम रहीम के यूट्यूब चैनल संत एमएसजी पर म्यूजिक वीडियो जारी हुआ। खास बात है कि इसका म्यूजिक भी डेरा प्रमुख ने दिया है और गाया भी है। इतना ही नहीं उन्होंने लिरिक्स, कंपोजिंग, निर्देशन भी खुद ही किया है। हालांकि, इससे पहले भी कई गाने तैयार कर चुके हैं।

 

ऑनलाइन सत्संग

 

इसके अलावा डेरा प्रमुख ऑनलाइन सत्संग में भी व्यस्त है। कहा जा रहा है कि वह जेल में काटे गए समय के दौरान किताब लिखने का भी मन बना रहा है। इधर, भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई ऑनलाइन सत्संग में शामिल होने के चलते निशाने पर आ गई है।

 

दरअसल, हरियाणा की आदमपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव और पंचायत चुनाव के चलते पहले ही राजनीतिक पारा गर्म है।

 

जेल की सजा

 

डेरा प्रमुख सिरसा स्थित आश्रम में 2 साध्वियों के बलात्कार के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने साल 2017 में उसे दोषी पाया था। 2021 में राम रहीम समेत 4 लोगों पर डेरा मैनेजर रहे रंजीत सिंह की हत्या का दोष साबित हुआ था। इसके अलावा उसे 2019 में पत्रकार की हत्या का भी दोषी पाया गया था।

 

ये भी पढ़ें:

2 बच्चों के DNA टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- ये निजता का उल्लंघन, जानें क्या है मामला | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button