Film शोले के गाने ‘जब तक है जान’ पर बसंती बनकर खूब नाची ईरानी महिला, देखें वायरल वीडियो | newsforum
नई दिल्ली | शोले बॉलीवुड की ऐसी ही कल्ट मूवीज में से है जो दर्शकों पर ऐसा असर डालती हैं कि लोग कभी न कभी इनके फेमस सीन या डायलॉग कॉपी करते दिख जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक ईरानी महिला शोले के गाने ‘जब तक है जां’ पर डांस करती दिख रही है। इतना ही नहीं फिल्म का पूरा सीन रीक्रिएट किया गया है। साथ में एक आदमी ‘वीरू’ की तरह बंधा भी दिख रहा है।
वीडियो में दिखे शोले के किरदार
शेरी नाम की ट्विटर यूजर ने 3 वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें ग्रीन साड़ी में एक महिला बसंती बनी दिख रही है। बैकग्राउंड में एक आदमी गब्बर की तरह एक्टिंग कर रहा है। वहीं दरवाजे से बंधा एक और आदमी वीरू के रोल में है। पूरा परफॉर्मेंस काफी मजेदार है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि पास में ही टीवी पर ‘शोले’ का ये गाना चल रहा है। एक्ट को बिल्कुल मैच कराने के लिए इसमें कांच फोड़कर भी डाला जाता है। ये वीडियो 27 मार्च को शेयर किया गया था और अब तक 1.49 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट से एक ट्वीट है कि ये किसी घर की प्राइवेट पार्टी है, जगह पता नहीं पर सभी लोग ईरानी हैं।
میگن تمام ایران بسیج شدن ساقی این مهمونی رو پیدا کنن??????? پارت ۱ ( پارت ۲،۳ در کامنتها?) pic.twitter.com/Ep8btYJ6B2
— Sheri ?? (@Sheri_happy) March 27, 2021

پارت ۲? pic.twitter.com/IIL99JuTmL
— Sheri ?? (@Sheri_happy) March 27, 2021
सोशल मीडिया पर छा गया है वीडियो
लोगों को ये वीडियो देखकर खूब मजा आ रहा है। कई लोगों ने लिखा है कि इसमें ‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना’ डायलॉग भी होना चाहिए था। लोगों ने कैरेक्टर्स का भी मजाक बनाया है। लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। वाकई पूरे ग्रुप ने काफी मजेदार परफॉर्मेंस दी है।
हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी है शोले
फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की बेहतरीन मूवीज में से एक है। शायद ही ऐसा कोई हिंदी सिनेमाप्रेमी होगा जिसने यह फिल्म ना देखी हो। इसके गानों से लेकर डायलॉग्स तक सबकुछ लोगों ने काफी पसंद किया है।