.

इधर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात से लौटे, उधर पार्टी छोड़ गए सैकड़ों नेता, BJP में हुए शामिल | ऑनलाइन बुलेटिन

गांधीनगर | [गुजरात बुलेटिन ] | प्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aap) को तगड़ा झटका लगा है। खबर है कि आम आदमी पार्टी (Aap) के करीब 150 नेता और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। अकेले आम आदमी पार्टी (Aap) ही नहीं इस दौरान कांग्रेस (congress) को भी नुकसान उठाना पड़ा है। पार्टी के कई सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने का फैसला किया है। खास बात है कि इतनी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी (Aap) के नेताओं ने दल तब बदला है, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दो दिनों के गुजरात दौरे से लौटे हैं।

 

दो दिनों के गुजरात दौरे पर केजरीवाल और मान बड़े रोड शो में शामिल हुए। साथ ही वे गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इसके अलावा दोनों आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के साथ बैठकें की।

 

इंडिया टुडे के अनुसार, गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने कहा, ‘दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम घर नहीं पहुंचे या खाना भी नहीं खाया और उनकी पार्टी के कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह साफ दिखाता है कि वे गुजरात के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते। गुजरात के लिए उनके दौरे का कोई मतलब नहीं है। गुजरात के लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के पास है। पंजाब में आप सरकार के महज पांच दिनों में ही किसानों पर लाठीचार्ज हो गया।’

 

नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए वाघेला ने कहा, ‘आज आपने आप और कांग्रेस छोड़ी। वे कहेंगे कि आप लोग किसी काम के नहीं थे। लेकिन, मैं यह कहना चाहूंगा कि गुजरात के विकास के लिए आप बहुत जरूरी हैं और भाजपा में आपका स्वागत है। गुजरात में लंबे समय से भाजपा की सरकार है, क्योंकि लोगों को हमपर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।’

 

दो दिनों के गुजरात दौरे पर केजरीवाल और मान बड़े रोड शो में शामिल हुए। साथ ही वे गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इसके अलावा दोनों आप नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं के साथ बैठकें की। वे रविवार को गुजरात से रवाना हो गए थे। खास बात है कि सोमवार को ही आप के सैकड़ों सदस्य गांधीनगर के कमलम स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गए थे।


Back to top button