.

संविधान दिवस पर महिलाओं को दी गई संवैधानिक अधिकारों की जानकारी | Onlinebulletin.in

अलीगढ़ | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 26 नवंबर 2021 को शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित कार्यक्रम के तहत बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति (रजि), अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भिक्खु संघ द्वारा बुद्ध वंदना व त्रिसरण के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम समिति द्वारा संचालित राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, डा भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, भदेशी रोड़, पला साहिबाबाद अलीगढ़ में दोपहर 12 बजे  से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भिक्खु संघ द्वारा बुद्ध वंदना व त्रिसरण के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रद्धेया कामेश्वरी गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संविधान द्वारा प्रदत्त महिला अधिकारों पर चर्चा की गई। भारतीय संविधान ने महिला – पुरुष के बीच की खाई को समाप्त कर भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। वर्तमान समय में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की बदौलत ही महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहीं हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सम्मानित साथियों में कामेश्वरी गौतम, नेहा गौतम, खुशबू गौतम, पूनम, दीक्षा, पवन कुमार व क्षेत्र की अधिकांश महिलाओं ने आयोजन में भाग लिया।

 

©आर एस आघात, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश   

परिचय– बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति अलीगढ़ के प्रचार सचिव, रन फॉर अम्बेडकर के अध्यक्ष हैं.


Back to top button