.

जजों पर विवादित बयान देने वाला PFI नेता अरेस्ट, अब तक 27 गिरफ्तार jajon par vivaadit bayaan dene vaala pfi neta arest, ab tak 27 giraphtaar

तिरुवनंतपुरम | [केरल बुलेटिन] | केरल के अलप्पुझा जिले में हाल में आयोजित मार्च के दौरान नाबालिग लड़के की ओर से भड़काऊ नारेबाजी किए जाने के संबंध में रविवार सुबह PFI के नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले में याहया थांगल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थांगल को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह उस कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल था, जिसमें कथित रूप से नारेबाजी की गई।

 

थांगल ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि इस पर उच्च न्यायालय को संज्ञान लेना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से मामले में कार्रवाई शुरू नहीं कर सकती।

 

थालंग का जजों पर विवादित बयान

 

थांगल ने हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका इनरवियर भगवा है। अलाप्पुझा में रैली में तंगल ने कहा, “अदालतें अब आसानी से चौंक रही हैं। हमारी अलाप्पुझा रैली के नारे सुनकर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश चौंक रहे हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं? कारण यह है कि उनका आंतरिक वस्त्र भगवा है। चूंकि यह भगवा है। वे बहुत तेजी से गर्म हो जाएंगे। आपको जलन महसूस होगी और यह आपको परेशान करेगा।”

 

नाबालिग के पिता की हो चुकी है गिरफ्तारी

 

पुलिस शनिवार को नाबालिग लड़के के पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 21 मई को पीएफआई ने ‘गणतंत्र बचाओ’ रैली निकाली थी, जिसके एक वीडियो में एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे नाबालिग लड़के को कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

 

 

PFI leader arrested for making controversial statements on judges, 27 arrested so far

 

Thiruvananthapuram | [Kerala Bulletin] | A PFI leader was arrested on Sunday morning in connection with the provocative slogans raised by a minor boy during a recently organized march in Kerala’s Alappuzha district. A senior police official has confirmed the arrest of Yahya Thangal in the case. Thangal was arrested as he was one of the organizers of the event in which slogans were allegedly raised.

 

Thangal had also made objectionable remarks against the judges of the Kerala High Court on Saturday. The official said that the police is yet to take any action in the matter as the High Court has to take cognizance of it. He said that the police cannot initiate action in the matter from its side.

 

 Thalang’s controversial statement on judges

 

Thangal made controversial remarks against the High Court judges, saying their innerwear was saffron. At the rally in Alappuzha, Tangal said, “The courts are easily shocked now. The judges of the High Court are shocked to hear the slogan of our Alappuzha rally. Do you know the reason? The reason is that their inner wear is saffron. Since it is There is saffron. They will heat up very fast. You will feel the burning sensation and it will bother you.”

 

 Minor’s father has been arrested

 

The police has arrested the father of the minor boy on Saturday. Significantly, on May 21, PFI took out a ‘Save the Republic’ rally, in a video of which a minor boy sitting on the shoulder of a man can be seen allegedly raising objectionable slogans. After this video surfaced, the police registered a case.

 

 

 

कंपनी को महाप्रबंधक ने लगाया 2 करोड़ का चूना, संजय मोदी ने कराई FIR kampanee ko mahaaprabandhak ne lagaaya 2 karod ka choona, sanjay modee ne karaee fir

 

 


Back to top button