.

मंगल पर जीवन और तीसरा विश्वयुद्ध? 2023 के लिए क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, यहां जानें | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | आने वाले साल को लेकर हर किसी के मन में नई उम्मीदें रहती हैं। हर व्यक्ति सोचता है कि जैसे बुरे दिन उन्हें 2022 में देखने को मिलें, 2023 में उन्हें इससे बेहतर दिन देखने को मिलें। व्यक्तिगत स्तर से ऊपर उठकर सोचें, तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका असर सभी पर पड़ता है। जैसे 2019 में आई कोरोना महामारी का असर पूरे विश्व पर पड़ा था।

 

माना जाता है कि इस महामारी की भविष्यवाणी कई भविष्यवक्ताओं ने की थी। फ्रांस के महान भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस ने भी अपनी मौत से पहले विश्व के कई महामारियों से जूझने के बारे में भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस एक मशहूर डॉक्टर और ज्ञानी शिक्षक थे। साल 2023 के लिए भी उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं।

 

मंगल ग्रह पर पहुंचेगा इंसान

 

नास्त्रेदमस ने यह भविष्यवाणी की है कि 2023 में मंगल ग्रह पर रोशनी नजर आएगी। इसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि मंगल ग्रह पर मानव जीवन की शुरुआत हो सकती है। कई देश मंगल मिशन की शुरुआत करते हुए इंसान बस्ती बसाने के लिए कई रिसर्च करेंगे।

 

आसमान से आग बरसेगी

 

नास्त्रेदमस ने इस बात की भी भविष्यवाणी की है कि कई खगोलीय घटनाएं भी हो सकती हैं। जिसमें आसमान से आग बरसेगी। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि कोई उल्कापिंड धरती पर गिर सकता है।

 

तीसरा विश्वयुद्ध

 

नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक विश्व के कई देशों के बीच संघर्ष की स्थिति देखने को मिलेगी। कई बड़े देशों के बीच टकराव की स्थिति हो सकती है। अब यह बात कितनी सच निकलती है, यह तो आने वाले साल की स्थितियों को देखकर ही कहा जा सकता है।

 

नया पोप जो किसी और देश में रहेंगे

 

इस महान भविष्यवक्ता के मुताबिक नए पोप फ्रांसिस सच्चे पोप होंंगे। दुनिया को पोप में कई अलग चीजें देखने को मिलेंगी। यह नए पोप किसी और देश में बसेंगे या स्थायी तौर पर रहेंगे।

 

(किसी भी भविष्यवाणी को वक्त से पहले सच नहीं माना जा सकता। आने वाले साल में स्थितियों को देखते हुए ही कहा जा सकता है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां कितनी सच साबित हुई हैं। 2023 को लेकर पॉजिटिव सोच रखना बेहद जरूरी है।)

 

नोट: “ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन” खबर में बताई गई बातों की सटीकता का दावा नहीं करता है।

 

ये भी पढ़ें:

पत्रकारिता से सियासत में आए कौन हैं इसुदान गढ़वी, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बनाया AAP पार्टी का सीएम फेस | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button