.

राहुल के हिंदुत्व ट्वीट पर लोकसभा मुख्य सचेतक का पलटवार, कहा- उनके बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता होते हैं भ्रमित l ऑनलाइन बुलेटिन

जबलपुर l (मध्य प्रदेश बुलेटिन) l महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व को लेकर एकबार फिर ट्वीट किया गया है। उनके ट्वीट पर लोकसभा के मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह ने पलटवार किया है।

 

सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए दुर्भाग्य हैं। पार्टी के पास एक ऐसा नेतृत्व है जो पूरी तरह से दिशाहीन है। राहुल गांधी बनते हैं हिंदुत्व के पुरोधा और दूर खड़े होकर कर देते हिंदुत्ववादी को गाली। आखिर वे कहना क्या चाहते और समझाना क्या चाहते हैं।

 

उनके बयानों से अब देश भ्रमित नहीं होता है। उनके बयानों से कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ता भ्रमित होते है। उन्होंने कहा कि कभी वे जनेऊ पहनकर खुद को हिंदू बताते हैं तो कभी धर्म निरपेक्ष की बात करने लग जाते हैं। वे हैं आखिर क्या, यह देश की जनता जानना चाहती है।

 

बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि “एक हिंदुत्ववादी ने गांधी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!”।


Back to top button