.

Maharashtra Bulletin: जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, देखें अनोखी शादी का वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

मुंबई | [महाराष्ट्र बुलेटिन] | #Maharashtra #Bulletin: महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जुड़वां बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी रचा ली। मामला सोलापुर के मालशिराज तालुका स्थित अकलुज का बताया जा रहा है। शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी के लिए लड़की और लड़के के परिवार भी राजी हो थे। 

 

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर लोग इस शादी के कानूनी और सही होने को लेकर तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

 

वहीं, जुड़वां बहनों से शादी रचाने पर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने इसकी जानकारी दी।

 

आईटी इंजीनियर हैं बहनें

 

शादी रचाने वाली जुड़वा बहनों के नाम पिंकी और रिंकी है। दोनों आईटी इंजीनियर्स हैं और मुंबई में काम करती हैं। बताया जाता है कि दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी रचाने का फैसला किया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि दोनों अतुल के साथ बचपन से एक ही घर में रहती आ रही हैं।

 

जानकारी के मुताबिक दोनों जुड़वा बहनों की शक्ल-सूरत भी एक जैसी है। एक तरफ जहां कुछ लोग शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं तमाम लोग इस पर मीम्स और चुटकुले पोस्ट कर रहे हैं।

 

 

बीमारी के दौरान हुआ संपर्क

 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पिता के गुजर जाने के बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ रहती थीं। मालशिराज तालुका का अतुल इसी दौरान उनके संपर्क में आया था।

 

महाराष्ट्र टाइम्स के मुताबिक एक बार दोनों बहनों और उनकी मां की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी।

 

इस दौरान अतुल ही उनको कार में लेकर डॉक्टर के यहां गया था। इसी दौरान अतुल की दोनों बहनों से ‘घनिष्ठता’ हो गई।

 

ये भी पढ़ें:

CG News Bulletin: बिलासपुर-नागपुर के बीच दौड़ेगी देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी 11 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button