.

मायावती ने महिला सुरक्षा पर Yogi सरकार को घेरा, बोलीं- थम नहीं रहे जघन्य अपराध, ध्या न दे योगी सरकार | newsforum

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के मद्देनजर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए इस पर ध्यान देने की बात कही है। उत्तर प्रदेश में दलित समाज की होनहार बेटियों पर हो रहे अपराधों की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध चरम पर हैं। यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार को इन अपराधों पर तत्कादल रोक लगानी चाहिए।

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने कहा कि यूपी में बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं। खासकर महिलाओं के खिलाफ लगातार घटनाएं हो रही हैं। दलित समाज की होनहार बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उनमें असुरक्षा की भावना है। यह अत्यंहत दु:खद और चिंताजनक है। बसपा सुप्रीमो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पीलीभीत और गोंडा में महिला असुरक्षा के साथ ही एटा में पुलिस बर्बरता की घटना बेहद शर्मनाक है। इसके साथ ही झांसी में ट्रेन से केरल की ननों को उतार देने की घटना भी शर्मनाक और अतिनिंदनीय है।

सरकार को इन घटनाओं पर तत्का्ल ध्यानन देना चाहिए। उन्होंबने मुख्यीमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह के मामलों की ओर तत्कााल ध्याएन देने की मांग की। उन्होंतने कहा कि इस तरह के मामलों की वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार अत्यंंत आवश्यक है।


Back to top button