.

भारत में 10 हजार से ज्यादा मामले, सरकार बोली- इन 6 राज्यों ने बढ़ाई टेंशन l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली ( नेशनल बुलेटिन) l केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले सप्ताह औसतन 8,000 से अधिक मामले प्रति दिन दर्ज किए गए। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कुल मिलाकर मामलों की पॉजिटिविटी रेट 0.92% है।

 

कोरोना संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा यानी इम्युनिटी के बारे में बात करते हुए, icmr के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा का स्थायित्व लगभग नौ महीने तक बना रहता है। अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय अध्ययनों का हवाला देते हुए, डॉ भार्गव ने कहा, टीकाकरण के बाद की प्रतिरक्षा भी लगभग 9 महीने तक चलती है

 

उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से, देश में रोजाना 10,000 मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मिजोरम के 6 जिलों, अरुणाचल प्रदेश के एक जिले, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10% से अधिक की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट नोट की जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 जिलों में साप्ताहिक मामले की पॉजिटिविटी रेट 5-10% के बीच

 

मंत्रालय का कहना है कि भारत में 33 दिनों के बाद कोविड-19 के एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक कोविड-19 मामलों और संक्रमण दर के आधार पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात चिंता वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनकर उभर रहे हैं

 

मंत्रालय ने कहा कि केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ऐसे पांच राज्य हैं जहां सबसे अधिक सक्रिय कोविड मामले हैं। भारत में आठ जिले 10% से अधिक साप्ताहिक संक्रमण दर रिपोर्ट कर रहे हैं। इनमें से छह मिजोरम में, 1 अरुणाचल प्रदेश में और 1 पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में है

 

मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 961 मामले हैं, जिनमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में लगभग 90% वयस्क आबादी को पहली खुराक के साथ covid-19 के खिलाफ टीका लगाया जा चुका

 

है।।। है।।चुका है।

 

 


Back to top button