.

मुंबई में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए केस, इनमें 85% असिम्प्टोमटिक l ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई l (महाराष्ट्र बुलेटिन) l मायानगरी मुंबई में कोरोना वायरस कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार 6 जनवरी 2022 को मुंबई में 20181 नए केस सामने आए। वहीं, 4 मरीजों की मौत भी हुई है। 20 हजार से अधिक कोरोना के नए मामलों के साथ शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 79260 पहुंच गई है। शहर में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 29.90 फीसदी है।

 

बृहन्मुंबई नगर निगम (bmc) ने गुरुवार को टेस्ट किए गए 67,000 सैंपल में से 20181 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 36265 नए केस सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।

 

ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जितने मामले सामने आए हैं उसमें 17154 केस (85 फीसदी) असिम्प्टोमटिक हैं। जिसका मतलब है कि उनमें कोरोना वायरस लक्षण न के बराबर हैं। वहीं, 1170 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 106 मरीजे ऐसे हैं जिनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं।

 

मुंबई में पिछले 72 घंटों में 200 से अधिक आवासीय डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, शहर के अस्पतालों को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में कई डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 

मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले आए थे और तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि मंगलवार को 10,860 मामले आए थे और दो लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले महामारी की दूसरी लहर के दौरान चार अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 11,163 मामले आए थे।


Back to top button