.

मप्र बुलेटिन : बदला मौसम का मिजाज: भोपाल समेत कई जिलों में हो रही बारिश, ओले भी गिरने की संभावना l ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल (मध्य प्रदेश बुलेटिन) l ऑनलाइन बुलेटिन l मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास एक ट्रफ रेखा के रूप में सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान से पश्चिम मध्य प्रदेश से विदर्भ तक फैली हुई है।

 

मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। कहीं-कहीं ओले भी गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। इससे ठंड से राहत मिली है लेकिन बारिश के बाद मध्य प्रदेश में फिर ठंड बढ़ेगी।

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास एक ट्रफ रेखा के रूप में सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी राजस्थान से पश्चिम मध्य प्रदेश से विदर्भ तक फैली हुई है।

 

इसके अलावा दक्षिण पश्चिम बिहार के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन चारों मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से मप्र में बादल छाने लगे हैं। मंगलवार-बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में कुछ वृद्धि होगी।


Back to top button