.

MP News: युवतियों पर पटाखा जलाकर सरेराह फेंका, video वायरल होने पर 4 मनचलों पर अपराध दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | MP News: झाबुआ जिले के पेटलावद में गाय गोहरी उत्सव में महिलाओं पर सरेराह पटाखे फेंकने का एक वीडियो वायरल हुआ है। 8 सेकंड के इस वायरल वीडियो में मनचले युवक महिलाओं पर रस्सी बम जलाकर फेंकते नजर आ रहें है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के संज्ञान लिया और आतिशबाजी करने वाले 4 मनचलों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की है।

 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश राह चलती महिलाओं के ऊपर पटाखे जलाकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

पेटलावद पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर चार लोगों को वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटाके फैकने वाले चार आरोपी वहीं के रहने वाले है। पुलिस ने अर्पित राठौर, दीपक राठौर एवं अन्य दो आरोपियों पर आईपीसी की धारा 336, 34 में मामला पंजीबद्ध किया है।

 

पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 2 फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। वीडियो दीपावली के बाद मनाए जाने वाले गाय गोहरी पर्व का बताया जा रहा है। पटाखे फेंकने वाले युवको ने इस घटना को अंजाम दिया। वही, इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।

 

झाबुआ एडिशनल एसपी ने बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ वीडियो बनाने वाले पर भी मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक अभी जांच की जा रही है और आने वाले समय में कुछ ओर लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें:

जैतपुरी में गोवर्धन पूजा कर मनाया देवारी तिहार, गड़वा बाजा की धुन पर थिरके यदुवंशी, अखाड़े का किया प्रदर्शन | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button