.

नहीं रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन; मेदांता अस्‍पताल में ली अंतिम सांस | ऑनलाइन बुलेटिन

लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और 3 बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहने, 8 बार विधायक और 7 बार सांसद और 2 बार केंद्र में मंत्री रहने वाले मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। नेताजी मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई थी।

 

उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 9 दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

 

मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्‍न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह की सेहत को लेकर देश भर में चिंता जताई जा रही थी। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे।

 

पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्‍न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

 

मुलायम सिंह यादव के पुत्र और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट के जरिए नेताजी के निधन की पुष्टि की है। अखिलेश ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘मेरे आदरणीय पिताजी नहीं रहे।’ मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही मेदांता अस्‍पताल पर उनके समर्थकों, परिवार के नजदीकी लोगों और राजनीतिक नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्‍या में आ रहे लोगों को देखते हुए अस्‍पताल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह की सेहत को लेकर देश भर में चिंता जताई जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ सहित देश की तमाम राजनीतिक हस्तियां लगातार उनकी सेहत का हाल ले रही थीं। मुलायम सिंह यादव 22 अगस्‍त से मेदांता अस्‍पताल में भर्ती थे।

 

मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधायक बने थे। वह 8 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे। 3 बार यूपी के मुख्‍यमंत्री और 2 बार केंद्र में मंत्री रहे। देश के रक्षा मंत्री रहते मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर जाकर सेना का दिल जीत लिया था। मुलायम सिंह सैफई से सत्‍ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था।

 

ये भी पढ़ें:

 

पिता के बाद अब बेटा बनेगा भारत का मुख्य न्यायाधीश! नए CJI की नियुक्ति की औपचारिक शुरुआत, यहां पढ़ें पूरी खबर | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button