.

परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प | Onlinebulletin.in

अलीगढ़ | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित कार्यक्रम के तहत बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में दो स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जो कि सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 12 बजे तक आंबेडकर पार्क ग्राम जिरौली, दादों, अलीगढ़ व 3 बजे से 6 बजे तक समिति द्वारा संचालित माता सावित्रीबाई फुले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पला साहिबाबाद, भदेशी मार्ग, अलीगढ़ में मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ बुद्ध वंदना व त्रिसरण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केधारी सिंह व संचालन मुलायम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संविधान द्वारा प्रदत्त महिला अधिकारों पर चर्चा की गई। भारतीय संविधान ने महिला – पुरुष के बीच की खाई को समाप्त कर भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। वर्तमान समय में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की बदौलत महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहीं हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सम्मानित साथियों में घमंडी सिंह, राजकुमार गौतम, अमन कुमार, नबाब सिंह, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, लोकेश कुमार, रजनेश कुमार, उत्तम पुष्कर, महावीर गौतम, खुशबू गौतम, पूनम,दीक्षा,पवन कुमार, कामेश्वरी गौतम, विमला गौतम, वर्षा गौतम, ऋतु रानी व क्षेत्र के अधिकतर महिला पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

©आर एस आघात, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश              

परिचय- बुद्ध शिक्षा प्रसार समिति अलीगढ़ के प्रचार सचिव, रन फॉर अम्बेडकर के अध्यक्ष हैं.


Back to top button