.

कवयित्री इंदु रवि को अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला बेस्ट राइटर अवार्ड | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली गाजियाबाद शहर, जिला गौतमबुद्ध नगर, छपरौला गांव की कवयित्री इंदु रवि को गाजियाबाद नवयुग मार्केट अन्नपूर्णा पार्टी हॉल में, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बेस्ट राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

इंदु रवि प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री, सामाजिक चिंतक तथा पीएचडी शोधार्थी हैं। उनकी लेखनी समाज एवं महिलाओं की जागृति के लिए चलती रहती है। इंदु रवि साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न साहित्य सम्मानों से अलंकृत हो चुकी हैं।

 

इंदु रवि हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा अपने गांव एवं शहर का मान बढ़ाया था। इस अवसर पर उनके सहयोगी कमलेश कुमार को भी उनके सामाजिक एवम् सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


Back to top button