.

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के तत्वावधान में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन इंदु रवि के साथ विश्व के 300 कवियों द्वारा किया गया काव्यपाठ | Onlinebulletin.in

नई दिल्ली | Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन साहित्य संस्थान द्वारा रविवार 21 नवंबर को भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन भव्य काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ. राजीव पांडे, कोषाध्यक्ष अनुपमा पांडे और महासचिव ओमकार त्रिपाठी थे।

 

विश्व के चुनिंदा 300 कवियों और कवित्रियों द्वारा 21 नवंबर की सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनवरत काव्य पाठ किया गया। 10 समूहों में कवियों को बांट कर सर्वोत्तम संचालकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय काव्य अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। जिसका लाइव टेलिकास्ट संस्था के सोशल मीडिया पर किया गया।

 

कवित्रि इंदु रवि ने बताया कि उनके द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर काव्य पाठ किया गया। इंदु रवि अपने साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए हाल हीं में साहित्य दीप सम्मान तथा समाज सेवा सम्मान-2021 से सम्मानित हो चुकीं हैं।


Back to top button