.

कटनी में 300 किलोग्राम सोने की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

कटनी | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | सोना गिरवी रखवाकर लोन देने वाले एक बैंक से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया गया। पुलिस ने बताया कि 5 करोड़ की कीमत के सोने के साथ-साथ 3.5 लाख नकद भी लूट लिए गए। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

जांच में यह सामने आया है कि बैंक लूटने वाला यह गैंग अब तक कुल 300 किलोग्राम सोना लूट चुका है। जी हां, 300 किलोग्राम सोना। बाजार में इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपए के आसपास होगी।

 

दो लोग गिरफ्तार

 

कटनी के पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस गिरोह के 6 सदस्यों ने शनिवार को कटनी जिले के बरगवां इलाके में बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल का खौफ दिखाकर वहां से कीमती सामान और नकदी लूट लिया था।

 

उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में मध्य प्रदेश के मंडला से रविवार को दो लोगों शुभम तिवारी (24) निवासी पटना और अंकुश साहू (25) निवासी बक्सर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को हमने मंडला जिले की पुलिस की मदद से पकड़ा है।

 

300 किलोग्राम सोने की लूट का पर्दाफाश

 

पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को कटनी स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमएफसी) की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोने के आभूषणों को गिरवी रखवाकर लोन की पेशकश करने वाले कई बैंक से यह गिरोह अब तक कथित तौर पर 300 किलोग्राम सोना लूट चुका है।

 

कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप

 

भोपाल सर्राफा महासंघ के प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार में 300 किलोग्राम सोने की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। पुलिस अधीक्षक जैन ने कहा कि हम इस गिरोह द्वारा की गई डकैतियों के रिकॉर्ड एकत्र कर रहे हैं।

 

पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि इस गिरोह का कथित मास्टरमाइंड सुबोध सिंह बिहार में बेऊर जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस गिरोह के काम करने के तरीके को समझने के लिए सिंह की बेऊर जेल में हिरासत की मांग कर सकती है।

 

जैन ने कहा कि इस गिरोह ने 29 अगस्त को उदयपुर के एक बैंक से कथित तौर पर 24 किलोग्राम सोना और 11 लाख रुपए नकद लूटा था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने धनबाद, आगरा, हावड़ा और देश के अन्य स्थानों पर भी सोने की लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

 

ये भी पढ़ें:

श्रद्धा के 35 टुकड़े करने करने वाले आफताब अमीन पूनावाला के 70 टुकड़े करेंगे, वीडियो में देखें; तलवार से लैस हमलावरों का दिल्ली की सड़कों पर तांडव | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button