.

सम्यक संस्कृति साहित्य संघ अलीगढ़ ने की सूरजपाल चौहान साहित्य सृजन सम्मान की घोषणा | Onlinebulletin

अलीगढ़ | सम्यक संस्कृति साहित्य संघ, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार दिवंगत सूरजपाल चौहान जी की स्मृति में प्रारंभ किए गए सूरजपाल चौहान साहित्य सृजन सम्मान – 2021 के लिए दस लेखक / संपादकों के नाम की घोषणा की आज 23 अक्तूबर 2021 को की गई। सम्यक संस्कृति साहित्य संघ के सचिव आर एस आघात ने बताया कि इस सम्मान को संघ आने वाले वर्षों में सूरजपाल चौहान जी के परिनिर्वाण दिवस 15 जून को देगा। वर्ष 2021 के लिए इस सम्मान को दिसंबर माह में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा।

 

इस वर्ष के सम्मान के लिए दिल्ली से प्रोफेसर डा राजकुमारी, आंध्र प्रदेश से पैडाला रवीद्रनाथ, केरल से डा निम्मी अनस, उत्तर प्रदेश से डा नरेंद्र वाल्मीकि, डा गिरिजा भारती, ज्ञानप्रकाश जख्मी, सज्जन क्रांति, बिहार से संतोष पटेल राजस्थान से श्याम निर्मोही व सुनील पँवार का नाम चयनित किया गया है। संस्था सचिव ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य सूरजपाल चौहान जी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना व बहुजन साहित्य में योगदान के लिए उनके साहित्य की सामाजिक पहुँच बनाना है।

 

संस्था अध्यक्ष डा विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सम्मान बहुजन लेखकों/संपादकों द्वारा बहुजन साहित्य के क्षेत्र में योगदान को ध्यान में रखते हुये दिया जा रहा है। संस्था की महासचिव प्रीति बौद्ध ने बताया कि यह सम्मान सभी साहित्य मनीषियों को दिसंबर में एक कवि सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा जिसकी तिथि सभी लेखकों को समय से सूचित कर दी जाएगी।

 

उक्त जानकारी सम्यक संस्कृति साहित्य संघ अलीगढ़ के राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभारी आरएस आघात सचिव आर एस आघात ने दी है।


Back to top button