.

Sheep Walking in Circle: देखें VIDEO, 12 दिनों से गोल-गोल क्यों घूम रहा भेड़ों का झुंड, चीन में सामने आई हैरान करने वाली घटना | ऑनलाइन बुलेटिन

बीजिंग | [वर्ल्ड बुलेटिन] | Sheep Walking in Circle: वीडियो में भेड़ों का झुंड पिछले 12 दिनों से लगातार गोल-गोल घूम रहा है। उत्तरी चीन में यह घटना दो हफ्ते पहले हुई है और तभी इसका वीडियो लिया गया। लगातार गोल-गोल घूमने की वजह से लोग हैरान हो गए हैं।

 

लोग इसलिए भी काफी हैरान हैं, क्योंकि इनमें से ज्यादातर भेड़ घूमने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों उत्तरी चीन की एक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

वीडियो में दिख रहीं कई भेड़ें

 

उत्तरी चीन में यह घटना दो हफ्ते पहले हुई है और तभी इसका वीडियो लिया गया। फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में कई भेड़ें दिख रही हैं, जोकि एक गोलाई में बिना रुके घूम रहीं। भेड़ों की मालकिन मियाओ का कहना है कि शुरुआत में कुछ भेड़ों ने ऐसा किया, जिसके बाद ज्यादातर भेड़ें गोल-गोल घूमने लग गईं। वीडियो में कुछ भेड़ें चुपचाप शांत भी खड़ी हुई हैं, लेकिन उनके आसपास वाली भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर लगा रहीं।

 

 

 

 

भेड़ों के घूमने के पीछे ये वजह!

 

हालांकि, अब तक यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि भेड़ों के इस व्यवहार के पीछे की वजह क्या है, लेकिन लिस्टरियोसिस नामक बैक्टीरिया को वजह माना जा रहा है। यह बैक्टीरिया जानवरों में गोल-गोल घूमने का कारण बनता है।

 

मोल केयर फार्म वेट्स के अनुसार, यह आमतौर पर खराब साइलेज से जुड़ा होता है। यह रोग मस्तिष्क के एक हिस्से में सूजन पैदा करता है, जिसके कारण चक्कर आता है।

 

ये भी पढ़ें:

46 की उम्र में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं ‘मर्डर‘ फेम मल्लिका शेरावत, बताया ऐसे रहती हैं फिट | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button