.

शिक्षिका डॉ. रूपा व्यास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महादेवी वर्मा सम्मान से पुणे में अलंकृत l ऑनलाइन बुलेटिन

पुणे l (महाराष्ट्र बुलेटिन) l राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय इकाई महाराष्ट्र द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत सावित्रीबाई फुले की स्मृति में मातृशक्ति सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 5 मार्च,2022 शनिवार को महाविद्यालय पुणे (महाराष्ट्र) में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय महाराष्ट्र की संत परम्परा का सामाजिक-साहित्यिक योगदान था।

 

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि समारोह में लगातार पंचम वर्ष महिलाओं को शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक व समाजसेवा में श्रेष्ठ कार्यो के लिये मातृशक्ति सम्मान राष्ट्र की प्रमुख वीरांगनाओं, कवयित्री, समाजसेवी हस्तियों के नाम से प्रदान किया गया। जिसमें राजस्थान से डॉ. रूपा व्यास को महादेवी वर्मा सम्मान-2022 से पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अलंकृत किया गया।

 

उपर्युक्त सम्मान के अंतर्गत देश की 5 महिलाओं का चयन “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” हेतु किया गया है,जिनमें राजस्थान से रावतभाटा की डॉ. रूपा व्यास को चयनित किया गया है, जो कि राजस्थान वासियों के लिए गर्व का विषय है।

 

संस्था द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. रूपा राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं। रूपा को यह सम्मान उनके शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि रूपा व्यास ब्राज़ील व बांग्लादेश द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान (बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड, जयपुर (राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान (प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड (हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।

 

उनकी इस उपलब्धियों पर डॉ. दीपक क्रांति समेत मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति, रूपेश क्रांति, प्रकाश मधुबनी, अर्चना फौजदार, गीता पांडेय, जितेंद्र पांडेय, माँ मिथलेश व्यास, पिता महेश व्यास, पूर्वी शर्मा, दीपा व्यास, जितेंद्र शर्मा, विद्यालय परिवार व रावतभाटा वासियों समेत शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


Back to top button