.

डांस करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वायरल, देखें यहां | newsforum

नई दिल्ली | शादी में सात फेरे लेने के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने सात फेरे के समय डांस करने को गलत बताया है। हालांकि, कई यूजर्स ने इसका सपोर्ट भी किया है। ट्विटर पर यह वीडियो बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी वेदांत बिड़ला ने अपलोड किया है। इसके बाद से ही यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। यहां देखें वीडियो ….

 

वीडियो को शेयर करते हुए वेदांत बिड़ला ने लिखा, ”ये शादी है या संस्कारों की आहुति?  ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से।” वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं। इस दौरान, वे डांस करते हुए सात फेरे लेते हैं। वहीं, आस-पास खड़े कई मेहमान दूल्हा-दुल्हन का उत्साह भी बढ़ाते हुए देखे व सुने जा सकते हैं।

एक दिन में 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका

 

एक दिन से भी कम समय में वीडियो 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही दो हजार से ज्यादा यूजर्स कॉमेंट्स कर चुके हैं। छह हजार से ज्यादा बार वीडियो को रि-ट्वीट भी किया जा चुका है। एक यूजर तृप्ती गर्ग ने लिखा कि पैथेटिक, मुझे खराब लगा जब दुल्हन डांस करते हुए आई। यह हमारा कल्चर नहीं है।

यूजर्स ने ऐसे भी किए कमेंट

 

वीडियो पर कॉमेंट करते हुए स्वाति गोयल शर्मा नामक यूजर ने कहा, ”फेरे करने ही क्यों हैं, जब नहीं मानते तो।” एक तनूजा जोशी नाम की यूजर ने कहा कि निर्लज लोग हैं ये। संस्कार से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ डांस करो। एक यूजर ने तो फिल्ममेकर करण जौहर और एकता कपूर पर निशाना साध दिया। रूप नामक यूजर ने कहा कि हिंदू कल्चर को सबसे ज्यादा बर्बाद करण जौहर और एकता कपूर ने किया है।

इसमें कुछ गलत नहीं दिखाई दे रहा

 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसे इसमें कुछ गलत नहीं दिखाई दे रहा। उनकी शादी है और जिस तरह से करना चाहते हैं कर रहे हैं। कोई भी किसी को वीडियो देखने के लिए फोर्स नहीं कर रहा है।


Back to top button