.

पति को लेकर दुल्हन ने लगाई इंसाफ की गुहार, अब पुलिस ने परिजन से मांगा मेडिकल सर्टिफिकेट | newsforum

नई दिल्ली | गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सालभर पूर्व हुई शादी लोगों के बीच इसकी भव्यता को लेकर चर्चा का विषय लंबे समय तक बनी रही। इस शादी को लोग ठीक तरह से भूल भी नहीं पाए थे कि महज सालभर में ही दुल्हन थाने पहुंच गई और अपने साथ हुए छल पर इंसाफ की गुहार करने लगी। पत्नी की बात सुनकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। फिर जो कुछ हुआ उससे लोगों की आंखें भौंचक्क रह गई। यहां पढ़ें एक दुल्हन वैवाहिक जीवन की सच्ची दास्तान ….

 

मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। शादी की पहली रात से ही पति अपनी नवब्याहता के साथ सोने से डर रहा था। इसे देखकर पत्नी ने पहल की तो वह घर से भाग गया। नवब्याहता को लगा कि शायद वह झिझक रहा है, कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा, लेकिन यह रोज की बात बन गई। ससुराल वालों को बताया तो बहू पर ही दोष मढ़ दिए। बहू अपने हक के लिए लड़ी तो ससुरालियों ने आश्वासन दे दिया। बाद में नवब्याहता को मालूम चला की उसकी जिस युवक से शादी हुई है उसका उपचार विगत सात वर्षों से चल रहा है। इन सबसे परेशान होकर नवब्याहता ने थाने में केस दर्ज कराया है। अब पुलिस ने उसके पति से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि पति की शारीरिक कमजोरी की वजह से उसकी वैवाहिक जिंदगी बर्बाद हो गई। पुलिस से की शिकायत में उसने बताया है कि 13 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। उसके मायकेवालों ने मांग के अनुसार भरपूर दहेज देकर उसकी शादी की। शादी की पहली रात को ही उसे पति की शारीरिक कमजोरी के बारे में पता चल गया था, लेकिन तब उसने सोचा कि हो सकता है कि कुछ समय बाद वह स्‍वस्‍थ हो जाएगा। यह सोचकर वह चुप थी लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि सात साल से उसके पति का इलाज चल रहा है। उसकी बीमारी ठीक भी हो सकती है और नहीं भी। ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर शादी करा दी लेकिन इस वजह से उसका वैवाहिक रिश्‍ता कायम नहीं हो सका। उल्‍टे पति ने उसे इस बात को छिपाकर रखने की धमकी दी। धमकाया कि किसी को सच्‍चाई बताई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

 

महिला के मुताबिक वह तब अपने घर चली गई। 10 महीने तक पति और ससुराल के लोग झूठा आश्‍वासन देते रहे कि वह ठीक हो जाएगा फिर उसे धमकाने लगे। इस बारे में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्‍य मांगे जा रहे हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Back to top button