.

युद्ध में रूसी जनरल की मौत; यूक्रेन के दावे पर मुहर लगने से पुतिन को लगा बड़ा झटका | ऑनलाइन बुलेटिन

मास्को | [वर्ल्ड बुलेटिन] | Russia-Ukraine War : यूक्रेन के मारियुपोल बंदरगाह का घेरा डाले रूसी सैनिकों के एक जनरल की युद्ध में मौत हो गई। उनके शव को सेंट पीटरबर्ग में शनिवार को दफनाया गया। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने यह जानकारी दी है। रूस के मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव 8 वीं सेना के उपकमांडर थे। रूसी मीडिया के अनुसार सेना की यह टुकड़ी मारियुपोल में हफ्तों से तैनात रूसी सैनिकों में शामिल है।

 

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने एक बयान में कहा कि फ्रोलोव ‘की युद्ध में एक नायक की तरह मौत हुई। उन्होंने यह नहीं बताया कि फ्रोलोव की मौत कब और कहां हुई। रूसी समाचार वेबसाइट पर जारी तस्वीरों में सेंट पीटर्सबर्ग कब्रिस्तान में फ्रोलोव की कब्र पर लाल एवं सफेद फूल रखे दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में कई रूसी जनरल और उच्च रैंक के कई अन्य अधिकारी मारे गए हैं।

 

वहीं, रूसी बलों ने यूक्रेन के लिसिचांस्क शहर में तेल रिफाइनरी पर शनिवार को बमबारी की, जिससे वहां भीषण आग लग गई। क्षेत्र के गर्वनर ने यह जानकारी दी। लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरिही हैदाई ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सैनिक स्थानीय आपात सेवा को ध्वस्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमले के समय रिफाइनरी में ईंधन नहीं था और ”तेल सामग्री के अवशेष” में आग लग गई।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में आठ क्षेत्रों- पूर्व में दोनेत्सक, लुहांस्क और खारकीव, मध्य यूक्रेन में निप्रॉपेत्रोवस्क, पोल्तावा और किरोवोह्रद तथा दक्षिण में मिकोलीव और खेरसॉन में रूसी सेना ने गोलाबारी की। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने शनिवार को टेलीविजन पर कहा कि 700 यूक्रेनी सैनिकों और 1,000 से अधिक नागरिकों को वर्तमान में रूसी सैनिकों ने बंधक बनाकर रखा है और इन नागरिकों में आधी से ज्यादा महिलाएं हैं।

 

अमेरिकी सेना दे रही है ट्रेनिंग

 

अमेरिकी सेना के प्रशिक्षक यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से सबक लेकर किसी बड़े शत्रु के खिलाफ भविष्य में हो सकने वाले युद्ध के लिए सैनिकों को तैयार कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के मोजावे डेजर्ट स्थित प्रशिक्षण केंद्र में इस महीने जारी सैन्य अभ्यास के दौरान कुछ प्रशिक्षु रूसी भाषा बोल रहे हैं और दुश्मन सेना हमले की तैयारी कर रहे अमेरिकी ब्रिगेड के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। आने वाले सप्ताहों में आगामी ब्रिगेड के लिए नियोजित प्रशिक्षण परिदृश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगा कि ऐसे दुश्मन के खिलाफ कैसे युद्ध लड़ना है, जो किसी शहर को जीतने के लिए रॉकेट और मिसाइल हमलों से उसे नष्ट करने को तैयार है।

 

पुतिन ने की क्राउन प्रिंस से बात

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से शनिवार को वार्ता की है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी वार्ता है। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और ”सभी क्षेत्रों में उन्हें बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।” दोनों नेताओं के बीच हुई फोन पर बातचीत के संबंध में सऊदी द्वारा जारी बयान के अनुसार, क्राउन प्रिंस ने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए किए जाने वाले प्रयासों के प्रति समर्थन जताया। सऊदी अरब ने यूक्रेन के शरणार्थियों की मानवीय सहायता के लिए हाल में एक करोड़ अमेरिकी डॉलर राशि की घोषणा की


Back to top button