.

पत्नी अदला- बदली का खेल खेलना चाहता था पति, इनकार करने पर पत्नी को महीनों पीटा; जुर्म दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्यप्रदेश बुलेटिन] | प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि एक महिला के साथ उसके पति ने कथित तौर पर ‘पत्नी की अदला-बदली’ का खेल खेलना चाहता था। पति की इस घिनौने खेल का हिस्सा बनने से इनकार करने पर उसने उसने महिला को पीटा। घटना तो राजस्थान के बीकानेर के एक होटल के कमरे में घटी, लेकिन मामला भोपाल में दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति बीकानेर के एक 5-स्टार होटल में मैनेजर का काम करता है।

 

पुलिस शिकायत के अनुसार महिला ने कहा, ”अम्मार (पति) ने उसे होटल के कमरे में बंद कर दिया और उसका फोन छीन लिया। दो दिन बाद अम्मार नशे की हालत में उसके पास पहुंच गया। उसके लिए दूसरी लड़कियों और यहां तक ​​कि लड़कों के साथ सेक्स करना भी सामान्य बात थी।”

 

महिला के पति ने उसे वाइफ स्वैप गेम का हिस्सा बनने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता ने कहा, “जब मैंने इस खेल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। मुझे गालियां दी और मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।” शिकायतकर्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं लेकिन वह उस खेल का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हुई।

 

 

पुलिस शिकायत के अनुसार, उसने यह भी बताया कि उसकी सास और भाभी दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। उसने यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे आधुनिक होने के लिए कहते रहे।

 

शिकायतकर्ता ने कहा कि घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हमले महीनों तक जारी रहे। बाद में उसे उसके रिश्तेदार उसके मायके ले गए जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

 

महिला थाना पुलिस प्रभारी अंजना धुर्वे ने कहा, “आरोपी पति और उसकी सास और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 377, 498 ए, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।” मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें :

जानलेवा बनती अजनबियों से अश्लील वीडियो कॉल्स | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button