.

8 पत्नियों के साथ रहता है ये युवक…  पत्नियों का कभी नहीं होता झगड़ा… देखें वीडियो l ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली l (वर्ल्ड बुलेटिन) l 8 पत्नियों संग एक ही घर में रहने वाले शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।थाइलैंड (thailand) के रहने वाले इस शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट (ong dam sorot) है, जिसे अपनी हर एक सोरोट पत्नी से पहली नजर में प्यार हुआ।

 

आपको बता दें कि पेशे से tattoo आर्टिस्ट ong dam sorot की 8 पत्नियां हैं। इसमें उनकी सभी पत्नियां बिना मनमुटाव के एक साथ एक ही घर में रहती हैं। वे सभी ऑन्ग डैम सोरोट से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे सज्जन आदमी मानती हैं।

 

सोरोट ने कहा है कि उनकी पत्नियां चार अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं और अपने पति के साथ सोने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हैं। ये सभी खुलासे एक इंटरव्यू में हुए।

 

ये भी बताया है कि उनकी 8 पत्नियों से उनकी मुलाकात कैसे हुई. इस इंटरव्यू को 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है। इंटरव्यू के मुताबिक ऑन्ग डैम सोरोट (ong dam sorot) एक दोस्त की शादी में अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से मिले और कुछ दिनों तक अफेयर के बाद उन्होंने उसका हाथ मांगा। दूसरी पत्नी, नोंग एल से वे बाजार में मिले और नोंग नान, उसकी तीसरी पत्नी है जिससे वे अस्पताल में मिले थे।

 

सोरोट की चौथी, पांचवीं और छठी पत्नियां क्रमशः सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक के जरिए मिलीं। सातवीं पत्नी से मंदिर में मिले और अपनी आठवीं पत्नी नोंग माई से वे अपनी 4 पत्नियों के साथ पटाया में छुट्टियां मनाते हुए मिला और बाद में उसे भी अपना बना लिया।

 

बता दें कि सोरोट की दो पत्नियां वर्तमान में गर्भवती हैं, और उनकी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट के साथ उनका पहले से ही एक बेटा है।

 

 

ये है वो इंटरव्यू (वीडियो)

 

https://youtu.be/nhqyxz40p2o…।या।।है।।.be/nhqyxZ40p2o


Back to top button