.

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 उभरते नेताओं की सूची, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण का नाम भी शामिल | newsforum

नई दिल्ली | प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने विश्व के 100 उभरते नेताओं की सूची जारी की है। इस सूची में भारत में तेजी से उभरते भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण समेत भारतीय मूल के 5 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें ट्विटर की शीर्ष वकील विजया गड्डे और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के नाम भी शामिल हैं। टाइम मैगजीन में सुनक को ब्रिटेन का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है।

साल 2015 में चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण पहली बार विवादों में आए थे, जब उन्होंने अपने मूल स्थान पर एक बोर्ड लगाया था, जिसमें ‘धडकाली वेलकम यू द ग्रेट चमार्स’ लिखा था।

 

चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण का नाम शामिल

 

2021 टाइम 100 नेक्स्ट में 100 उभरते नेताओं को शामिल किया गया है। ये वो लोग हैं जो भविष्य में बड़े नेता बन सकते हैं। इसमें चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण का नाम शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण के अलावा इस सूची में भारतीय मूल में इंस्टाकार्ट के संस्थापक अपूर्व मेहता, नॉन प्रोफिट गेट यूएस पीपीई के डॉ. शिखा गुप्ता और नॉन प्रोफिट अपसॉल्व के संस्थापक रोहन पावुलुरी का नाम भी शामिल हैं। टाइम 100 के संपादकीय निदेशक डैन मैकसाई के मुताबिक, इस लिस्ट में शामिल हर कोई इतिहास बनाने के लिए तैयार है और कई तो पहले से इतिहास बना चुके हैं।

 

कौन हैं चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण

 

चंद्रशेखर आजाद ऊर्फ रावण भीम आर्मी के प्रमुख हैं। उन्होंने एक पार्टी भी बनाई है, जिसका नाम ‘आज़ाद समाज पार्टी’ (आसपा) है। चंद्रशेखर आजाद को ज्यादातर लोग रावण के नाम से जानते हैं। चंद्रशेखर सहारनपुर में चटमलपुर के पास धडकूलि गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की हुई है। साल 2015 में वो पहली बार विवादों में आए थे, जब उन्होंने अपने मूल स्थान पर एक बोर्ड लगाया था, जिसमें ‘धडकाली वेलकम यू द ग्रेट चमार्स’ लिखा था।


Back to top button