.

SEX पावर बढ़ाने के लिए लोग खा रहे गधे का मांस, तेजी से घट रही संख्या ने बढ़ाई चिंता | newsforum

नई दिल्ली | आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या में कमी देखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लोगों के भीतर एक गलत धारना बैठ गई है कि गधे का मांस खाने से SEX पावर बढ़ता है। इस कारण से पिछले 5 वर्षों में जानवरों की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अवैध रूप से गधे का मांस खाना गैरकानूनी है।

 

आंध्र प्रदेश के पशुपालन विभाग में सहायक निदेशक पद पर तैनात डॉ. धनलक्ष्मी ने कहा कि राज्य में गधों का अवैध रूप से वध किया जा रहा है। साल 2012 में इसकी संख्या 10,161 थी, जो कि 2019 में घटकर 4,678 हो गई है।

उन्होंने कहा, “सरकार 5 साल के अंतराल पर पशुधन की गणना करती है। 2019 के सर्वेक्षण के परिणाम में केवल 5 वर्षों के भीतर 54 प्रतिशत की गिरावट की बात सामने आई। यदि इसी तरह की प्रवृत्ति जारी रहती है, तो आंध्र प्रदेश में 4 से 5 साल के भीतर गधे गायब हो जाएंगे।”

 

डॉ. धनलक्ष्मी ने कहा कि गधे की आबादी में गिरावट के कारणों में से एक उन लोगों का वर्चस्व है जो परंपरागत रूप से भारी भार उठाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक और कारण है जो हमारे संज्ञान में आया है। वह है इसका अवैध वध। राज्य में एक गलत धारणा है कि गधा मांस SEX पावर और प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।


Back to top button