.

VIDEO में देखें : युवक के गले में फंसा नींबू, डॉक्टरों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद बिना सर्जरी के निकाला बाहर | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | सागर में एक युवक के गले में नींबू फस गया। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान एक पूरा नींबू गले में ऐसा फंसा कि वह गले में अटक कर रह गया। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिना सर्जरी के नींबू को युवक के गले से बाहर निकाला और युवक की जान बचाई।

 

सागर के 25 वर्षीय युवक के गले में नींबू फंस गया था। युवक के गले में नीबू फंसने के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर घर वालों ने युवक को सागर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत को देख एक्स-रे और अन्य जांच कर ऑपरेशन थिएटर में ले लेकर बिना किसी सर्जरी के नींबू को गले से बाहर निकाला। अब युवक की हालत अब खतरे से बाहर है।

 

डॉक्टर बताया कि रात को करीब 11 बजे के बीच 25 वर्ष का युवक हमारे पास आया, जो किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उसने पूरा नींबू निगल रहा था या कुछ कर रहा था तो वह फंस गया था। जिससे मरीज की सांस की नली में प्रेशर आ रहा था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और बोल नहीं पा रहा था। हमारी पूरी टीम ने मिलकर पेशेंट को तत्काल ओटी में लिया और बेहोश करके करीब 1 घंटे की मेहनत करके नींबू को बाहर निकाला है। अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।

देखें वीडियो

 

 

 

 


Back to top button