.

एमपी में बदला मौसम का मिजाज:कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, दलहनी फसलों को नुकसान l ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल l (मध्य प्रदेश बुलेटिन) l मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, वहीं कहीं-कही पर ओलावृष्टि की खबर है। आज हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में बदलाव का असर जहां लोगों के स्वस्थ्य पर विपरीत पड़ेगा वहीं किसानों को भी नुकसान होगा। बारिश से जहां ठंड बढ़ेगी, वहीं दलहनी फसलों को नुकसान होगा।

 

जानकारी के अनुसार डिंडोरी नगर सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार की देर शाम से मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी तूफान के साथ डिंडोरी नगर में जोरदार ओला वृष्टि होने से जहां मौसम में एक बार फिर से ठंडक आ गई हैं।

 

वहीं ग्रामीण इलाकों में केवलारी व किसलपुरी क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से खेतों में लगी दलहनी फसलों को खासा नुकसान होने की संभावना है। डिंडोरी नगर के चंद्र शेखर नायक और ग्राम बिछिया के किसान मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि ऐसी बारिश कई सालों के बाद हुई है। बारिश के चलते खेत में लगी फसलों को नुकसान की संभावना है।

 

इधर भिंड जिले में भी बारिश और ओलावृष्टि की खबर है। जिले में तेज आंधी पानी के साथ ओले गिरे है। लोगों ने बताया कि 50 ग्राम वजन तक के ओले गिरे। इलाके के मौरोन, मिहोना, उमरी इलाके में ओलावृष्टि से रवि सीजन की सरसों, गेंहू के साथ दलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

 

लोगों की मानें तो इस बारिश ने किसानों पर वज्रपात किया है। पहले से परेशान किसानों के मौसम भी छल कर रहा है। किसानों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे किस सीजन में कौन सा फसल लें।


Back to top button