.

महिला एवं बाल विकास अधिकारी 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

डिंडौरी l ऑनलाइन बुलेटिन l जिले के शहपुरा परियोजना के भ्रष्ट महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को लोकायुक्त विभाग के अधिकारियों ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारियों द्वारा की गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे सरकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उन्होंने 1 लाख 84 हजार का बिल पास करवाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने तेजस्विनी जागृति महिला संघ से बतौर रिश्वत इस राशि की मांग की थी। तेजस्विनी जागृति महिला संघ मित्र की शिकायत पर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है।

उन्होंने कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। रिश्वत लेते अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


Back to top button