World Environment Day : चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहवासियों ने फल व छायादार पौधे रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस ….
World Environment Day :
World Environment Day : Google Hindi News : चिल्हाटी | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी बिलासपुर के कालोनी वासियों द्वारा आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे कालोनी के विभिन्न स्थानों पर 23 फल व छायादार पौधों में मुख्य रूप से आम, कटहल, नीम, कदम व करन्ज प्रजाति के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण पेश किए। साथ ही कालोनी में निवासरत सभी परिवार को कम से कम एक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया। (World Environment Day)
इस अवसर पर उपस्थित कालोनी के अध्यक्ष श्री एसके प्रसाद द्वारा कॉलोनीवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के समान है, कुछ वर्ष उनका देखभाल करने के बाद वृक्ष हमें ठंढी हवा, शुद्ध ऑक्सीजन, एवं जल निरन्तर जीवन भर मुफ्त में प्रदान करते रहते हैं।(World Environment Day)
Ntpc सीपत से सेवानिवृत्त श्री हलदर जी ने अपने घर के सामने 4 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हाउसिंग बोर्स से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता श्री बीके राठौर जी ने परिवार सहित अपने मकान के सामने दो पौधे लगाए, इसी तरह दीपक साहू जी द्वारा 2 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक श्री टीसी रत्नाकर जी के द्वारा कॉलोनीवासियों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए और कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग और बिगड़े हुए पर्यावरण को हम केवल और केवल वृक्ष लगाकर ही सुधार सकते हैं। देश में करोड़ों पेड़ों की आवश्यकता है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवल काल में जितना अधिक पेड़ लगा सकते हैं लगाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित राजस्व निरीक्षक श्री रामायण प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा हमारे जीवन में पेड़ पौधे की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।(World Environment Day)
कार्यक्रम में SECL गेवरा से सेवानिवृत्त श्री अजय गढेवाल, अशोक यादव, धीरेंद्र देवांगन, श्रीमती प्रसाद, श्रीमती हलदर, हाईकोर्ट बिलासपुर में कार्यरत अधिकारी भी सपरिवार उपस्थित रहे। विजय कोसरिया एवं कालोनी के अन्य अनेक लोग उस्थित रहे।
कालोनीवासियों का यह कदम निश्चित ही प्रेरणादायक है। इस वर्ष के बेतहासा गर्मी को देखकर भी यदि हमारे देशव्यापी अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाएंगे तो आने वाले वर्षों में तापमान 47 से बढ़कर 50, फिर 55 फिर 60 होते देर नहीं लगेगा। अतः हम सभी को संकल्प लेकर प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसे संरक्षित करना चाहिए।(World Environment Day)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












