1 रुपए में 10 एकड़ जमीन दिए जाने की मांग को लेकर जैनेन्द्र ने राज्यपाल के नाम मुख्य सचिव व बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | newsforum

बिलासपुर | 1 रुपए में 10 एकड़ जमीन दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन व बिलासपुर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ बिटकुली के जैनेन्द्र कुमार गेंदले ने एक अखबार की कॉपी भी संलग्न की है।

 

अखबार में उल्लेखित किया गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन रायपुर ने महाराज श्री को 1 रुपए की राशि में 10 एकड़ जमीन का पट्‌टा 23 फरवरी 2021 को दिया है। दैनिक अखबार में 24 फरवरी 2021 को प्रकाशित खबर की कॉपी संलग्न करते हुए छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि आप मुझे भी 1 रुपए की राशि में माननीय राज्यपाल के हस्ताक्षर से 10 एकड़ जमीन दिलाई जाए।

 

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 1 रुपए की राशि में 10 एकड़ जमीन का पट्‌टा तत्काल दिलाने की महान दया करें।

1 रुपए की राशि में 10 एकड़ जमीन का पट्टा दिलाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन.

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र 1 रुपये में महाराजश्री के चरणों में अर्पित किया 10 एकड़ की भूमि का पट्टा

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार 23 फरवरी 2021 को गुरु रत्नेश्वरधाम दिघोरी में आगमन हुआ था। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के एक सदस्य रविन्द्र चौबे भी थे, जिन्होंने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आपने रायपुर में बने आश्रम का पट्टा उनके चरणों में भेंट किया। मात्र 1 रुपए की राशि में 10 एकड़ जमीन का पट्टा राज्यपाल के हस्ताक्षर से महाराजश्री को जारी हुआ है। यहां महाराजश्री का भव्य आश्रम है। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि जब वे अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री थे तब उन्हें रायपुर में 10 एकड़ की जमीन दी गई थी। इसके लिये वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बहुत प्रयास किया था। आज सौभाग्य का दिन है कि 18 साल बाद यह अवसर आया है कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने 10 एकड़ की भूमि का पट्टा मात्र 1 रुपए की राशि में महाराजश्री को प्रदान किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुये कहा कि यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश के ग्राम दिघोरी में महाराजश्री का जन्म हुआ है और गुरु रत्नेश्वर धाम में आज महाराजश्री के अमृत वचन सुनने का अवसर सनातनियों को मिल रहा है। आपने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है, जिसने किसानों का धान 25 सौ रुपए में खरीदा है। छत्तीसगढ़ में गो-पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए गाय का गोबर दो रुपए किलो में खरीदा जा रहा है और इसी गोबर से खाद बनाई जा रही है, ताकि जनता को शुद्ध गाय के गोबर की खाद का अनाज मिल सके।

 

एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर की कॉपी.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने गो-पालकों के लिए इस योजना को बनाया है। सरकार का मानना है कि नरवों में पानी और गौ है तो किसानों का जीवन खुशहाल है। आज किसान जितना पैसा दूध में कमाता है उससे ज्यादा उसे गोबर में आमदनी हो रही है। आमदनी के लिए किसान गाय को अच्छा चारा भी खिला रहा है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी ठीक समय पर हेलीकॉप्टर से दिघोरी पहुंचे और पहले उन्होंने महाराजश्री की कुटिया में उनसे आशीर्वाद लिया और फिर मंच पर आकर महाराजश्री को 10 एकड़ भूमि का पट्टा मात्र 1 रुपए में देकर आशीर्वाद ले लिया।

 

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट             

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button