.

एक ही परिवार के 3 पुश्तों ने एकसाथ खाया जहर, बाप- बेटे की हो गई मौत; पोते की बची जान, पढ़ें | ऑनलाइन बुलेटिन

चंडीगढ़ | [हरियाणा बुलेटिन] | हरियाणा के जींद से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। जींद के दनौदा गांव में एक ही परिवार के 3 पुश्त ने एकसाथ जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपने पिता और बेटे के साथ जहर खा लिया। जहर खाने के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

 

बता दें कि जहर खाने की वजह से युवक और उसके पिता की मौत हो गई। वहीं युवक का 12 साल का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

 

क्या है पूरा मामला

 

पुलिस ने बताया कि 45 साल के वीरेंद्र ने अपने पिता प्रकाश (62) और बेटे मनजीत (12) के साथ जहर खा लिया। परिवार के तीन पुश्तों के एक साथ जहर खाने की खबर लोगों को हैरान कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश के दो बेटे थे। एक बेटे ने करीब डेढ़ साल पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

उस बेटे का नाम जोगेंद्र था। जोगेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी नीलम अपने मायके चली गई। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों बाद घरेलू विवाद के चलते दूसरे बेटे वीरेंद्र की पत्नी भी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे।

 

12 साल का मासूम लड़ रहा मौत से

 

पुलिस ने बताया कि जहर खाने के 2 दिन पहले बेटे वीरेंद्र की पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए पंचायत भी हुई थी। पंचायत में कोई फैसला सामने न आ सका। इस बात को लेकर वीरेंद्र और उसके पिता काफी परेशान थे। ठीक 2 दिन बाद गांव वालों के बीच परिवार के 3 लोगों के जहर खाने की खबर आई।

 

जहर खाने से पिता प्रकाश और बेटा वीरेंद्र की तो मौत हो गई लेकिन 12 साल के पोते की हालत बेहद गंभीर है। मासूस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:

NASA की इस टेक्नोलॉजी से मिनटों में चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, यहां जानें पूरी डिटेल्स | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button