.

NASA की इस टेक्नोलॉजी से मिनटों में चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, यहां जानें पूरी डिटेल्स | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | NASA (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) एक नई तकनीक पर काम कर रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग वर्तमान की तुलना में काफी तेज हो जाएगी। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एक नई तकनीक विकसित करने का दावा किया है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्रक्रिया को अब की तुलना में काफी तेज बना देगी।

 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का दावा है कि यह नई और एडवांस टेक्नोलॉजी हाई पावर वाले डीसी चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयोगी हो सकती है। दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से गाड़ी मिनटों में चार्ज हो जाएगी।

 

पर्ड्यू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इस्साम मुदावर के तहत काम करने वाली नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की एक टीम ने एक फ्लो बॉयलिंग एंड कंडेनसेशन एक्सपेरिमेंट (FBCE) टेक्नोलॉजी विकसित की है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर माइक्रोग्रैविटी इन्वायरमेंट में डबल स्टेज के एलीमेंट फ्लो और हीट ट्रांसफर एक्सपेरिमेंट को सक्षम किया है।

 

नासा ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसने अगस्त 2021 में इस हीट कंट्रोल टेक्नोलॉजी को आईएसएस को दिया। इसके बाद 2022 की शुरुआत में माइक्रोग्रैविटी फ्लो बॉयलिंग डेटा प्रदान करना शुरू किया।

 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने दावा किया कि एफबीसीई से सीखे गए सिद्धांतों को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्रक्रिया में लागू किया है। ईवी चार्जिंग के लिए डाइलेक्ट्रिक लिक्विड कूलेंट को चार्जिंग केबल के माध्यम से पंप किया जाता है, जो बिजली ले जाने वाले कंडक्टर द्वारा पैदा हीट को कैप्चर करता है। एक सब-कूल्ड फ्लो बॉयलिंग ने एलीमेंट को 24.22 kW तक की हीट निकालने में सक्षम बनाया। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का दावा है कि यह चार्जिंग सिस्टम 2,400 एम्पीयर तक की बिजली दे सकता है।

 

दिलचस्प बात यह है कि नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा पिछले दिनों में डेवलपमेंट कई तकनीकों ने पृथ्वी पर अपने सफल एक्सपेरिमेंट को पाया है। इनमें से नई तापमान नियंत्रण तकनीक हो सकती है। यह अधिक हीट ट्रॉन्सफर पावर को सक्षम करके ईवीएस को अधिक तेजी से चार्ज करने में सक्षम कर सकता है।

 

ये भी पढ़ें:

भीम रेजीमेंट बेमेतरा जिला इकाई की बैठक साजा ब्लॉक में संपन्न, बाइक रैली व संविधान यात्रा पर की विस्तृत चर्चा | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button