.

आपकी डाइट में 5 मल्टीविटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ

क्या आपके शरीर में विटामिन की कमी है, तो इस कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में कुछ फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए, क्योंकि फलों में कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार वैसे तो अलग-अलग रंग रंग के फलों में अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स होते है, लेकिन कई ऐसे फल भी हैं, जिनमें मल्टी तरह के विटामिंस होते हैं।

नेचुरल मल्टीविटामिन प्राप्त करने के लिए आप कई प्रकार के फलों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिनमें विभिन्न विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यहां 5 ऐसे फल हैं जो नेचुरल मल्टीविटामिन स्रोत के रूप में आपके शरीर में कई जरूर विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

अमरूद

अलग-अलग रंग के फलों में आपको विभिन्न विटामिन मिलेंगे। तो विटामिन ए और विटामिन सी के लिए आप अमरूद का सेवन करें। इसमें आपको पोटेशियम और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा मिलेगी। यह फल पाचन में भी आसान है और कब्ज की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद है। फाइबर, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। विटामिन ए आंखों के स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

स्ट्रॉबेरी

यह फल थोड़ा सा महंगा जरूर है, पर कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, फोलेट और मैग्नीशियम पाया जाता है।स्ट्रॉबेरी में अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर जैसे बीमारी के खतरे को कम करते हैं।

पपीता

पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। यह फल कई चमत्कारी गुणों से भरा हुआ है और पेट को भी कई लाभ पहुंचाता है। कब्ज की शिकायत वालों के लिए यह रामबाण है, क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है।

कीवी

कीवी में भी आपको कई तरह के विटामिन मिलेंगे। इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है।इस तरह से यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। विटामिन ई, त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और रक्त की संचरण को बनाए रखने में भी सहायक हो सकता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में सहायक है।

बेरीज

सभी प्रकार की बेरीज जैसे कि ब्लूबेरी, रसभरी और क्रैनबेरीज शरीर के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन ब् और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। बेरीज विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट का अच्छा स्रोत हो सकती हैं। इनमें थोड़ी मात्रा में विटामिन ए और पोटेशियम भी होता है।बेरीज़ में पाचन को सुधारने में मदद करने वाले एंजाइम और फाइबर होते हैं।


Back to top button